मुरादाबाद में चीनी मांझे के साथ पकड़ गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
एसएसपी सतपाल अंतिल ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों को बताएं कि चीनी मांझे की बिक्री न करें और न ही कोई इस तरह का मांझा खरीदकर इस्तेमाल करे। शुक्रवार को गलशहीद, सिविल लाइंस, मुगलपुरा, कोतवाली, नागफनी, कटघर और मझोला थाना क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों ने गली मोहल्लों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी लोगों को चीनी मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
सुभासपा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चीनी मांझे से हो रहे हादसों के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन भी साैंपा। कहा कि शहर में लगातार लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि छह जनवरी को एक व्यक्ति की चीनी मांझे की चपेट में आकर माैत हो गई थी। सात जनवरी को होमगार्ड आसिफ वाहिद सैफी, उनका दो साल का बच्चा, बेटी इसरा की गर्दन कट गई थी। दो फरवरी को मोहनपुरी दो सगे भाई चीनी मांझे से जख्मी हो गए थे।
इसके अलावा भी कई और लोग भी चीनी मांझे से जख्मी हो चुके हैं। ज्ञापन में कहा कि एक सप्ताह में चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस माैके प र जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, चमन सिंह, मो. दानिश खान, सहदेव, अशोक कुमार आदि रहे।