फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद हत्याकांड: प्रेमिका को फंसाने के लिए कातिल ने खुर्शीद को दी खौफनाक मौत, कॉल डिटेल से सामने आया सच

Fri, 01 Jan 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइंस निवासी बीमा कंपनी सर्वेयर लाखन हत्याकांड और मझोला में दरोगा की पत्नी पुष्पा की हत्या में आरोपी रहे हिस्ट्रीशीटर चांदबाबू ने अपने दोस्त पिंटू के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक खुर्शीद की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि हिस्ट्रीशीटर ने खुर्शीद की हत्या करने के बाद उसके जूते और मफलर अपनी प्रेमिका के घर के पास डाल दिए थे, ताकी इस हत्याकांड में प्रेमिका और उसके परिजन फंस जाएं।

पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद ने गुरुवार दोपहर को पुलिस लाइन में खुर्शीद हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाला ट्रैक्टर खुर्शीद 25 दिसंबर की रात से लापता था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह मझोला थानाक्षेत्र के सोनकपुर कांशीराम आवास के आगे जंगल में बोरी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान खुर्शीद के रूप में की गई थी। 
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। खुर्शीद की पत्नी नसीमा ने कांशीराम आवास में रहने वाली एक युवती, उसके भाई, बहन और जीजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो नामजद आरोपियों की भूमिका सामने नहीं आई। 

इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें पता चला जिस वक्त खुर्शीद अपने घर से निकला था, तब उसके मोबाइल पर चक्कर की मिलक निवासी चांद बाबू ने कॉल की थी। जबकि चांदबाबू के मोबाइल नंबर से ही चक्कर की मिलक निवासी पिंटू के नंबर पर भी कॉल की गई थी। पुलिस ने पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

खुर्शीद को ढूंढने का नाटक करता रहा आरोपी चांदबाबू, नाम सामने आते ही फरार
पुलिस का दावा है कि चांदबाबू इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए छह माह से साजिश रच रहा था। उसने कई बार कांशीराम नगर में रेकी की थी। उसने लाश फेंकने की जगह और मफलर व जूते फेंकने की जगह भी पहले ही तय कर ली थी। साजिश के मुताबिक उसने खुर्शीद को मौत के घाट उतारा था। इसके लिए उसने खुर्शीद के मोबाइल से ही सबसे पहले घर पर कॉल करके बताया कि वह कांशीराम नगर में दावत में जा रहा है।

हत्या करने के बाद में उसने युवती, उसके भई और रिश्तेदारों को कॉल की थी, ताकी कॉल डिटेल में युवती व उसके भाई व रिश्तेदारों का नाम सामने आए। वहीं, हत्यारोपी खुर्शीद की पत्नी नसीमा को लेकर शनिवार सुबह छह बजे ही वह युवती के घर पहुंच गया था। उसने मफ लर और जूते बरामद कराए और उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। मृतक की पत्नी को युवती, उसके भाई व बहन और जीजा के नाम भी बताए थे, लेकिन कॉल डिटेल निकलने के बाद चांदबाबू का नाम भी सामने आया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें