फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: नगर निगम ने बंद की भाजपा दफ्तर की रोड, अधिकारियों ने साधी चुप्पी, स्थानीय लोग परेशान

Tue, 04 Nov 2025 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद नगर निगम की कार्यदायी संस्था ने बिना पूर्व सूचना के दिल्ली रोड से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग को शहीद गेट निर्माण के लिए बंद कर दिया। अचानक मार्ग बंद होने से लोगों को बुद्धि विहार और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भाजपा कार्यालय में तरफ जाने वाली सड़क बंद कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद नगर निगम की कार्यदायी संस्था ने बगैर सूचना दिए दिल्ली रोड से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। निगम ने गेट निर्माण कराने से पहले रास्ता बंद करने की सूचना नहीं दी थी। दिल्ली रोड से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग पर शहीद गेट का निर्माण करा रहा है।

विज्ञापन


इस कार्य के लिए लगाई गई संस्था ने सोमवार को सर्किट हाउस के नजदीक जेसीबी खड़ी कर दिल्ली रोड से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग को दो जेसीबी लगाकर बंद कर दिया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने रास्ता बंद करने के लिए पहले सूचना नहीं दी थी।

इस कारण लोगों को दूसरे रास्ता से बुद्धि विहार स्थित गंतब्य स्थलों को जाना पड़ा। इस बारे में निगम का कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नही हैं। मार्ग कब तक खोला जाएगा। इस बारे में मुख्य अभियंता ने भी नहीं बताया है।  

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सोमवार की सुबह बुधबाजार के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज एवं नारी शक्ति केंद्र के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्रता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। फुट ओवरब्रिज का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।

नगर आयुक्त ने निगम अभियंताओं को सभी निर्माण कार्यों को स्वीकृत ड्राइंग एवं मानकों के अनुरूप पूरा कराने की हिदायत दी है। साथ ही जोनवार पर्यवेक्षक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था एवं द्वितीय संग्रहण केंद्रों (ट्रांसफर स्टेशनों) की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

गोविंदपुरम में बनेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित  गोविंदपुरम योजना रेरा की मंजूरी के लिए भेज दी गई हैं। एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि रेरा से मंजूरी मिलने पर योजना के तहत इसमें  साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क भी बनेगा। दिल्ली रोड पर मंगूपुरा और मनोहरपुर की जमीन पर गोविंदपुरम आवासीय योजना तैयार करने के लिए एमडीए ने तैयारी कर ली है।  

बोर्ड बैठक में इस आवासीय योजना का ले-आउट भी अनुमोदित हो गया है। 47 हेक्टेयर की प्रस्तावित योजना में फिलहाल लगभग 35 हेक्टेयर पर योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना में विभिन्न साइज के लगभग 600 भूखंड होंगे।

इसमें 20 से अधिक व्यावसायिक भूखंड हैं। आवासीय योजना में इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल के अलावा दो नर्सरी स्कूल भी हैं। यहां आवासीय भूखंड 40 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलेंगे।

वहीं व्यावसायिक भूखंड 81 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बेचे जाएंगे। योजना के मध्य में साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क भी बनाया जाएगा। एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने योजना की फाइल रेरा में पंजीकरण के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें