मुरादाबाद। सपा सांसद डा. एसटी हसन के विवादित बयान का वीडियो वारयल हुआ है। सांसद ने ये बयान पार्टी के युवा घेरा कार्यक्रम में दिए हैं। वायरल वीडियो में सांसद ने कहा कि भाजपा चुनाव आते ही हिंदू मुस्लिम के फार्मूले का इस्तेमाल करती है। इन्हीं के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे तो चंद बिके हुए मुसलमानों से पथराव करा देंगे।
इन दिनाें सपा युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। मंगलवार को सपा सांसद डा. एसटी हसन अपने कैंप कार्यालय में आयोजित को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बड़ा अच्छा हथियार है। उनके पास हिंदू मुस्लिम का फार्मूला है। भोले भाले लोग धार्मिक भावनाओं में बहकर वोट दें देते हैं। राममंदिर का मसला खत्म हो गया है। इन्हीं के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे तो चंद बिके हुए मुसलमानों से पथराव करा देंगे। पथराव के बाद उनके साथ जो हश्र हुआ, वह मध्य प्रदेश में आपने देखा है। सांसद ने कहा कि धर्म की राजनीति करने से रोजी रोटी नहीं मिल सकती है। उन्होंने अपने बयान में तीन तलाक और धारा 370 का भी जिक्र किया।
- एक मुहावरा कहा था कि भाजपा ही लड़ाती है, ये ऐसे हालात पैदा करते हैं कि दंगा हो जाए और वोट का ध्रुवीकरण हो जाए। समाज को बांटकर वोट का ध्रुवीकरण करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इन्हीं के लोग पथराव करें और दंगा करा दें। - डा. एसटी हसन, सांसद