फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर अधिवक्ता पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार रात कार सवार अधिवक्ता पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। अधिवक्ता ने तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने भी एक साल पहले अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब पौने आठ बजे वह बिजली विभाग के स्टोर से अपनी कार से घर के लिए निकले थे। कार में उनके साथ उनके साथी अधिवक्ता भी मौजूद थे। अधिवक्ता ने बताया कि कार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान लाकड़ी निवासी उमेश, देवपाल व केदार पहुंच गए। उन्होंने बाइक आगे लगाकर कार रुकवा ली। पंकज और उनके साथी कार से नीचे उतरे तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार के शीशे पर भी लगी। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए निकले। अधिवक्ता पर हमले की सूचना मिलने पर साथी अधिवक्ता भी आ गए। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी अनिल यादव भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पंकज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले 13 जनवरी 2020 को केदार की ओर से भी केस दर्ज कराया गया था। जिसमें पंकज को भी आरोपी बनाया गया था। थाना प्रभारी का कहना है कि उस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें