फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बैठक में नहीं गए सांसद बोले, सुनवाई नहीं तो क्या लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने मुरादाबाद और लखनऊ रेल मंडलों को सभी सांसदों की बैठक सोमवार को लखनऊ में आयोजित की। मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन ने इस बैठक में शिरकत नहीं की। डॉ. हसन का कहना है कि वह मुरादाबाद के लोगों की मांगों को पहले भी दो बार रेलवे के सामने रख चुके हैं लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने बैठक में शामिल न होने का फैसला किया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उन्होंने मुरादाबाद से मुंबई और आगरा के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी थी। इस पर रेलवे ने जवाब दिया कि मुरादाबाद में वाशिंग लाइन बनाने के लिए जगह नहीं है। सांसद ने रेलवे को दलपतपुर और हरथला में जगह भी सुझाई। फिर रेलवे ने तर्क दिया कि मुंबई और आगरा के रूट काफी व्यस्त है। ऐसे में नई ट्रेन चलाना संभव नहीं है।
ठाकुरद्वारा को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए धामपुर होते हुए ट्रेन चलाने की मांग रखी गई। इस पर रेलवे ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जबकि सांसद के मुताबिक 2013 में रेलवे के पास प्रस्ताव पहुंच चुका है। इसके अलावा सभी अंडरपास पर वर्षा जल संग्रह के लिए प्लांट लगाए जाने की मांग रखी थी। इस पर रेलवे ने तर्क रखा कि मिट्टी का जांच की जा रही है। सांसद का कहना है कि इतने समय में रेलवे जांच पूरी नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें