मुरादाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित 47वीं अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिजनौर जनपद की टीमों ने हिस्सा लिया। वुशू में तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल लेकर मुरादाबाद की पुरुष टीम चैंपियन रही।
वुशू महिला वर्ग में बरेली जनपद की टीम ने पांच गोल्ड मेडल जीते और विजेता बनी। जूडो पुरुष वर्ग में बिजनौर दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर चैंपियन बना। जूडो महिला वर्ग की चैंपियन बरेली की टीम रही। टीम ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में भी बरेली का दबदबा रहा, टीम तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर विजेता बनी। ताइक्वांडो महिला वर्ग में बिजनौर की टीम तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर विजेता रही। इसके अलावा जिम्नास्टिक में सर्वाधिक 62 अंक पाकर रामपुर जनपद विजेता बना। समापन समारोह में डीआईजी शलभ माथुर मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सुशील कुमार, तुषिता सिंह, जन्मेजय समवंशी, आलोक कुमार, मनवी मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।