कचहरी में संविदा कर्मी की मौत
दूसरी घटना में मझोला के थाना क्षेत्र के बसंत विहार खुशहालपुर निवासी विवेक कुमार गौतम (28) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संविदा लिपिक के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर विवेक कुमार गौतम का शव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के सामने सीढ़ियों पर मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर से नकदी और जेवर लेकर युवती गायब
तीसरी घटना में टघर थानाक्षेत्र में रहने वाली घर से नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। युवती की मां का कहना है कि पड़ोसी का रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की मां ने दर्ज कराए केस में बताया कि बेटी 13 सितंबर अजीम नाम के युवक के साथ चली गई थी।
वह घर में दो लाख रुपये और करीब बीस 20 सोने के जेवर भी ले गई है। महिला ने अजीम के बहनोई बाबू जान से शिकायत की तो उसने कहा कि लड़की बालिग है। वह जिससे चाहेगी उससे शादी कर सकती है। महिला ने अपने रुपये और जेवर वापस दिलवाने को कहा तो आरोपी बाबू जान ने उसके साथ मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाबू जान के खिलाफ केस दर्ज किया है।