मूंढापांडे क्षेत्र में दो सगी बहनों को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर उनके मां-बाप और भाई को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
मूंढापांडे क्षेत्र में दो सगी बहनों को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर उनके मां बाप और भाई को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुस्लिम और नन्हें के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। 26 जून की रात मूंढापांडे के गांव में हुए गोलीकांड के बाद से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। रविवार सुबह पुलिस ने गोलीकांड में मुख्य आरोपी मुस्लिम के दो सहयोगी महफूज और भूरे खान मुठभेड़ में पकड़े गए थे।
महफूज के पैर गोली लगी थी जबकि एक सिपाही मनोज कुमार जख्मी हुआ था। इसके बाद से मूंढापांडे थाने की पुलिस और एसओजी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात मुरादाबाद से रामपुर की ओर एक बाइक जाती दिखी थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने बाइक रझेड़ा पुल की ओर मुड़ दी। पुलिस टीम ने बाइक को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों की एक गोली हेड कांस्टेबल सतेंद्र के कंधे के पास लगी, जिससे वह जख्मी हो गए।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पूछताछ एक आरोपी ने अपना नाम मुस्लिम बताया और दूसरे ने नन्हें बताया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र हैं।