फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भांजी बता मदरसे से छात्रा को ले आया प्रेमी, गुस्से में थाने में पहुंची, शादी कराने की जिद पर अड़ी

Sun, 03 Dec 2023 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी क्षेत्र का रहने वाला युवक मदरसे में पढ़ने वाली युवती को भांजी बताकर ले आया। इसके बाद वह उसे दिनभर घुमाता रहा। शाम को छात्रा थाने पहुंच गई। इसके बाद वह युवक से शादी करने की जिद करने लगी। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की कर रही जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक मुरादाबाद शहर के मदरसे में पढ़ रही छात्रा का खुद की भांजी बताकर ले आया। दिनभर छात्रा को अपने साथ घुमाता रहा। शाम को छात्रा कुंदरकी थाने में पहुंच गई और रिश्तेदार युवक को प्रेमी बता उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को भी थाने बुलाया।

विज्ञापन


सूचना पर छात्रा के पिता भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कहा कि आरोपी युवक पांच माह पहले भी उसकी बेटी को भगा कर ले जा चुका है। उस समय समझौता हो गया था, जिसमें उक्त युवक ने किसी तरह की हरकत नहीं करने की बात कहीं थी।

आरोप है कि सात दिन पहले भी उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर आरोपी गलत हरकत कर चुका है। अब फिर से आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी को मदरसे से अपनी भांजी बताकर बहला फुसलाकर साथ ले आया और शाम में थाने के सामने छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन


उधर, छात्रा ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है, लेकिन आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। पहली शादी भी उसने प्रेम-प्रसंग से ही की है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर कटघर थाना क्षेत्र के करूला है इसलिए कटघर पुलिस को भी यह प्रकरण सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें