यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसी ही खबर आ रही है जिसमें वहां के धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाकर एक इंटर कॉलेज में दे दिया गया। जिससे यहां के बच्चे और स्कूल प्रिंसिपल काफी खुश हैं।
उत्तर प्रदेश में नई सरकार आने के बाद राज्य के तमाम धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने या उनकी आवाज कम करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत यह भी आदेश था कि जिन भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटें उन्हें स्थानीय स्कूलों में दे दिया जाए।
विज्ञापन
अब यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसी ही खबर आ रही है जिसमें वहां के धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाकर एक इंटर कॉलेज में दे दिया गया। जिससे यहां के बच्चे और स्कूल प्रिंसिपल काफी खुश हैं।
यहां हम मुरादाबाद के अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज की बात कर रहे हैं। यहां की प्रिंसिपल मोनिका रस्तोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद धार्मिक स्थल से लाउड स्पीकर हटाकर स्कूल को प्रार्थना सभा आदि में इस्तेमाल के लिए दिया गया है। इससे हमें काफी सुविधा हो रही है।