फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रयागराज से हारा मुरादाबाद, प्रतियोगिता से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को मेजबान मुरादाबाद को प्रयागराज के हाथों करारी हार मिली। इसके साथ ही मुरादाबाद इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया। दूसरे दिन गोरखपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, लखनऊ, बनारस मंडल की टीमों ने अपने मुकाबले जीते। बुधवार को चुनिंदा आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच से दिन की शुरूआत होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को पहले मैच में अलीगढ़ की टीम ने आगरा को 14-2 से शिकस्त दी। अलीगढ़ की ओर से निशा ने सात, अलफिया व कशिश ने दो गोल किए। जबकि आगरा की ओर से शिल्पी व नेहा ने एक-एक गोल दागा। दूसरे मैच में प्रयागराज ने मेजबान मुरादाबाद को 14-5 से हरा दिया। प्रयागराज की ओर से वैष्णवी ने चार, फिजा ने व शामिया ने तीन-तीन गोल किए। मुरादाबाद के लिए अलका ने तीन गोल किए। तीसरे मैच में लखनऊ ने झांसी को 11-1 से हराया। लखनऊ की तरफ से सौम्या ने आठ, प्रियंका ने तीन गोल दागे। वहीं झांसी की तरफ से सिर्फ एक गोल हो पाया। चौथे मैच में मिर्जापुर ने बरेली को 11-0 से करारी शिकस्त दी। मिर्जापुर की ओर से आरती ने पांच, आम्रपाली व सुनीता ने दो-दो गोल किए।
पांचवें मैच में सहारनपुर ने गोरखपुर की मजबूत टीम को 22-14 से हराकर सबको चौंका दिया। सहारनपुर की ओर से खुशबू व काजल ने नौ, सताक्षी ने तीन गोल दागे। गोरखपुर की ओर से समृद्धि ने चार, अनन्या, प्रिया व मौनी चौधरी ने तीन-तीन गोल किए। छठे मैच में वाराणसी ने अलीगढ़ को 12-3 से हराया। वाराणसी की ओर से रेशमा व काजल ने तीन-तीन व नैना ने दो गोल किए। वहीं अलीगढ़ की ओर से निशा व राखी ने एक-एक गोल किया। सातवें मैच में गोरखपुर ने मिर्जापुर को 17-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत की। गोरखपुर की ओर से अनन्या ने छह, प्रिया शर्मा ने चार, आरती व मौनी चौधरी ने दो-दो गोल दागे। मिर्जापुर की ओर से आरती व अंजलि ने तीन-तीन गोल किए। आठवें मैच में बस्ती ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रयागराज को 10-9 से हराया। बस्ती की ओर से सुनीता ने छह व प्रयागराज की ओर से वैष्णवी ने सात गोल दागे। अंतिम क्षणों तक यह कहना मुश्किल था कौन जीतेगा लेकिन अंत में बस्ती की खिलाड़ियों ने मैच को अपनी झोली में डाल लिया। नौवें मैच में सहारनपुर ने बरेली को 3-0 से हराया। सहारनपुर की ओर से दीपा ने दो व काजल ने एक गोल किया। इस दौरान यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, आरएसओ नरेश चंद यादव व स्टेडियम के सभी कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन


00
यह रहे निर्णायक
वैजनाथ यादव, नफीस अहमद, संदीप राय, प्रेम प्रकाश, अमित पांडे, सूर्यभान, सूर्यपाल, देवेंद्र सिंह, सुधीश सिंह, मोहित सचिन, नवनीत सिंह निर्णायक के रूप में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें