फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Lok Sabha seat: मंडी समिति में कल होगी मतगणना, किया गया रूट डायवर्जन, 1250 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

Mon, 03 Jun 2024 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए मंडी समिति में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पूरे इलाके में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 
विज्ञापन
मंडी समिति मतगणना स्थल के बाहर तैनात पुलिसकमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जून को मंडी समिति में मतगणना होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे के बाद मंडी समिति की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात बंद रहेगा। केवल मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी और पासधारक ही मंडी समिति जा सकेंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि चौधरी चरण सिंह चौक, दिल्ली रोड धर्मकांटा से मंडी समिति और प्रकाश नगर से मंडी समिति की ओर बैरियर लगाए जाएंगे।

यहां के बाद किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। केवल प्रशासन से जारी पासधारक को ही एंट्री दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह चौक, मानसरोवर कॉलोनी गेट, मझोली चौराहा, धर्मकांटा, प्रकाश नगर चौराहा, पुतली घर रोड पर पुलिस के अलावा यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा यातायात पुलिस का वाहन उठाने वाला वाहन लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। किसी ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो उसे उठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया जाएगा। 

Trending Videos

जिले में अलर्ट, मंडी परिसर में तैनात रहेंगे 1250 पुलिस कर्मी
मतगणना वाले दिन मंडी समिति में तो पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ही साथ जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना की जाएगी। जिसमें पहला क्षेत्र आईसोलेशन होगा। जिसमें मतगणना कक्ष आएंगे। यहां हर टेबल पर एक-एक पुलिस कर्मी तैनात रहेगा।

इसके बाद इनडोर कार्डन होगा। इसमें मतगणना स्थल के बाहर का क्षेत्र रहेगा। इस क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, पीएसी जवान और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। यहां पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा मंडी समिति के आसपास के इलाके को आउटर कार्डन में रखा गया है। यहां पुलिस और पीएसी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

मतगणना स्थल के आसपास, मंडी गेट और आसपास के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कंपनी पीएसी, दो प्लाटून, एक कपंनी पैरा मिलिट्री फोर्स की रहेगी। इसके अलावा 15 थाना प्रभारी, 100 दरोगा और 1250 सिपाही तैनात रहेंगे। सुबह छह बजे से चार बजे तक पहली शिफ्ट रहेगी जबकि दूसरी दो बजे से तैनात की जाएगी।

मंडी समिति की 100 मीटर परिधि में नहीं खड़ा होगा कोई वाहन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना मंडी समिति मझोला में चार जून की सुबह आठ बजे शुरू होगई। मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कर्मियों और प्रेक्षक गणों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी लोगों के लिए पार्किंग, राजकुमार गुप्ता की दुकान से आगे वाले टीन शेड के पास होगी।

मतगणना कर्मियों के लिए पार्किंग, वीआईपी पार्किंग से आगे वाले टीन शेड के पास होगी। प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंट के लिए चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग चौधरी चरण सिंह चौक के पास होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें