फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के एक दिन बाद बिचौलिया दुल्हन को लेकर फरार... दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर सामने आई ऐसी बात

Sun, 02 Jun 2024 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

दूल्हे के अनुसार, शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले आए थे। लेकिन एक दिन बाद ही दुल्हन घर से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में शादी के एक दिन बाद ही बिचौलिया दुल्हन को लेकर फरार हो गया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने 31 मई को बिहार से गोपालगंज क्षेत्र से शादी कराई थी। शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले आए थे। लेकिन एक दिन बाद ही दुल्हन घर से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन

तलाश करने पता चला है कि बिचौलिया ही दुल्हन को भगाकर ले गया है। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर में रखे 90 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण भी ले गए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें