फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लैब संचालक डॉक्टर से 50 हजार वसूले, खुद को बताया था पत्रकार, एसएसपी बोले- तुरंत दर्ज करो केस

Sun, 15 Jun 2025 07:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कांठ में कथित पत्रकार  ने लैब संचालक से 50 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच एसपी देहात को साैंपी है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ स्थित एक लैब संचालक डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने 50 हजार रुपये की रंगदारी वसूली। शिकायत मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इसकी जांच एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह को साैंपी गई है।

विज्ञापन


पैगंबरपुर कांठ निवासी लैब संचालक डॉ. कामिल अहमद ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन जून 2025 की शाम सवा चार बजे काजीपुरा निवासी जरीस मलिक ने फोन किया। उसने खुद को पत्रकार बताकर धमकी देते हुए कहा कि लैब की आंड़ में तुम फर्जीवाड़ा कर रहे हो।

इसके बाद आरोपी ने कई बार फोन किया। डाॅक्टर के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला कि जरीस मुरादाबाद के डॉक्टरों और लैब संचालकों से रंगदारी वसूल चुका है। इसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। चार जून को उसने 50 हजार रुपये लेकर मोरा मुस्तकम स्थित एक अस्पताल के पास आने की धमकी दी।
विज्ञापन


पैसा लेकर डाॅक्टर निर्धारित स्थान पर पहुंच गए। शाम करीब पांच बजे आरोपी स्कूटी से आ गया। उसने कहा कि यदि आज नहीं आते तो कल तुम्हारी लैब पर छापा पड़ सकता था। स्वास्थ्य विभाग में उसकी अच्छी सेटिंग है। इस दाैरान आरोपी ने 50 हजार रुपये ले लिए।

इस बीच डाॅक्टर ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डाॅक्टर का आरोप है कि आरोपी सपा नेता का भाई है। सीडीआर निकालने और सीसीटीवी देखने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस मामले में एसएसपी सतपाल अंतिल ने घटना की जांच के आदेश एसपी ग्रामीण को दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी जरीस मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें