जाम में जूझे लोग, समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए बच्चे
रेलवे स्टेशन के पास करीब दो घंटे तक कांवड़ियो ने जाम लगाया जिस कारण दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे स्टेशन से लेकर फव्वारा चौक, पीलीकोठी तिराहे तक जाम लग गया। उस वक्त बच्चों के स्कूल जाने का समय था। जिसमें स्कूली वाहन भी फंस गए। बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए।
शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक कांवड़ बस की चपेट में आई थी लेकिन कांवड़ खंडित नहीं हुई थी। पुलिस टीम ब्रजघाट भेजकर दूसरी कांवड़ मंगवाकर कांवड़ियों को दी और और उन्हें आगे के लिए रवाना किया गया। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी