फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद का बमबाज फरार: इंस्पेक्टर के बेटे को नहीं पकड़ पाई पुलिस, एसएसपी बंगले के पास युवकों पर किया था हमला

Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एसएसपी बंगले के पास बमबाजी और फायरिंग करने के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के बेटे को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।  
विज्ञापन
मुरादाबाद में बमबाजी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी बंगले के पास शुक्रवार रात साथियों के साथ मिलकर देसी बम से हमला करने वाला इंस्पेक्टर का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही देसी बम बनाने वाले नेटवर्क तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस टीम उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी है लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

विज्ञापन


नागफनी के बंगला गांव निवासी विष्णु शुक्रवार रात बारह बजे अपने साथी बॉबी का जन्मदिन रामपुर रोड स्थित होटल में मनाकर लौट रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में मॉडल शॉप के सामने अमरोहा क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजपाल सिंह का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर ने उनसे मारपीट कर दी। 

इसके अलावा संभल में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश सिंह यादव का बेटा दीपक उर्फ दीपू यादव, सहारनपुर में तैनात सिपाही का भाई पीयूष, कांशीराम नगर निवासी ललित सागर अपने अन्य साथियों के साथ आ गए। उन्होंने विष्णु और उसके साथियों पर बम से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


जिसमें विष्णु, पीयूष और ललित घायल हो गए थे। पुलिस ललित, अर्जुन बोरा और दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस घटना का मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ सन्नी अब तक फरार है।

जेल भेजे गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन ही देसी बम लेकर आया था और उसने ही वर्चस्व की जंग में बम से हमला किया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें