फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शराब की दुकानों के आवेदन से 46.62 करोड़ की आय, एक मॉडल शॉप के लिए नौ आवेदक, छह को खुलेगी ई-लॉटरी

Sun, 02 Mar 2025 01:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में देसी, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की दुकानों के आवंटन के लिए 6448 आवेदन प्राप्त हुए है। इससे विभाग को 46.62 करोड़ रुपये की आय हुई। छह मार्च को ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।एक अप्रैल से नई शराब नीति के तहत दुकानों से बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में शराब की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी शराब की 153 दुकान, कंपोजिट दुकान 105 (अंग्रेजी बीयर), एक मॉडल शॉप और भांग की सात दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रकिया पुरी हो गई। इन दुकानों को पाने के लिए आवेदकों ने विभाग का खजाना भर दिया। दुकानों के आवंटन से पहले ही विभाग 46 करोड़ 62 लाख 85 हजार रुपये जमा चुका है।

विज्ञापन


यह रकम आवेदन फीस के लिए जमा कराई गई है। आबकारी अधिकारियों का कहना है कि दुकान का आवंटन न मिलने पर फीस वापस नहीं की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि जनपद में अभी देसी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, की 293 दुकानें हैं, जबकि एक मॉडल शॉप है।

हालांकि, नई शराब नीति के तहत दुकानों की संख्या घट जाएगी। उन्होंने बताया कि नए सत्र में देसी शराब की 153, बीयर और अंग्रेजी शराब की 105 कंपोजिट दुकानें रहेंगी। नई दुकानों के आवंटन के लिए लोगों ने 17 से 27 फरवरी तक तय फीस जमा कर आवेदन किया है।
विज्ञापन


देसी शराब की 153 दुकानों के लिए 3240 लोगों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 105 कंपोजिट के लिए 3185 लोगों ने आवेदन किया है। इसके अलावा भांग की सात दुकानों के लिए 14 आवेदन आए हैं। इसके अलावा एक मॉडल शॉप के लिए नौ लोगों ने आवेदन किया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 6448 आवेदन सही पाए गए हैं। अन्य आवेदनों की जांच की जा रही है। महानगर में मॉडल शॉप के लिए 90 हजार, कंपोजिट दुकान के लिए 85 हजार, देसी शराब के लिए 60 हजार और भांग की दुकान के लिए आवेदन करने पर 25 हजार रुपये जमा कराए गए हैं।

देसी, कंपाजिट, मॉडल शॉप और भांग के लिए 6448 आवेदन आए हैं। जिन्होंने करीब 46 करोड़ 62 लाख 85 हजार रुपये जमा किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छह मार्च को सभी के सामने पंचायत भवन में ई लॉटरी से दुकानों का आवंटन होगा। 11 मार्च को शराब की दुकानों के लिए रुपये जमा किए जाएंगे। एक अप्रैल से नई शराब नीति के तहत दुकानों से शराब मिलेगी।

दुकान का प्रकार फीस (₹)

देसी शराब की दुकान   60,000

विज्ञापन

कंपोजिट दुकान          85,000
मॉडल शॉप                90,000
भांग                         25,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें