फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गला रेतकर पति-पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला आरोपी चाचा- दोनों को मार डाला..जाकर देख लो

Sun, 22 Oct 2023 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

परशुपुरा बाजे गांव में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। विवाद किस कारण चल रहा था इसकी जानकारी ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में डबल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र के परशुपुरा बाजे गांव में शनिवार रात करीब तीन बजे निजी स्कूल के अंग्रेजी टीचर प्रशांत कुमार ने अपने सगे भतीजे वरुण कुमार उर्फ गोलू (22) और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी बबीता (20) की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच संपत्ति के बंटवारे को विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


हत्यारोपी चाचा रविवार सुबह सात बजे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उनसे बताया कि वह अपने भतीजे और उसकी पत्नी की हत्या करके आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वरुण के बहनोई की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वरुण कुमार मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता था। दो साल पहले बबीता के साथ शादी हुई थी। वरुण के पिता प्रबल सिंह और मां ममता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चाचा प्रशांत कुमार से संपत्ति बंटवारे और घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के परिवार एक ही परिसर में बने मकानों में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब तीन बजे प्रशांत ने सोते समय वरुण कुमार और उसकी पत्नी बबीता की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों के सिर और सीने पर चाकू से हमला यिका। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में ही खून से सने हाथ पैर धोए।

इसके बाद आरोपी सो गया। रविवार सुबह करीब सात बजे वह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे और उसकी पत्नी की हत्या करके आया है। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी हेमराज मीना और एसपी देहात संदीप कुमार मीना फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि वरुण के बहनोई पाकबड़ा के सुल्तानपुर फलैदा निवासी प्रमोद कुमार की तहरीर पर प्रशांत कुमार, उसकी पत्नी गुड़िया और बेटे चार्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पुलिस टीमें पूछताछ कर रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें