फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: निर्यात फर्म में लगी भीषण आग, दमकल के कई वाहन पहुंचे, मच गई अफरा-तफरी

Sat, 12 Apr 2025 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल कर्मी (फाइल) - फोटो : samvad
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि लाकड़ी फाजलपुर में कमल सोनी की वल्लभ मेटल निर्यात फर्म है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे फर्म में आग लगने की सूचना पर चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी। आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया है। आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो सका। पूरे मामले की जांच करने के बाद ही आग लगने का कारण स्प्ष्ट हो सकेगा।

किसानों की 45 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लगने से सात किसानों की करीब 45 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। फरीदनगर रोड पर नगर निवासी किसान आसिफ के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और पड़ोसी किसानों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग में किसान आसिफ का 14 बीघा, यूसुफ का छह बीघा, हामिद का छह बीघा, नासिर का 10 बीघा, आबिद अली का तीन बीघा और अन्नू खां का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने पुलिस से आग लगने के कारण का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले गांव पीलकपुर गुमानी निवासी किसान राकेश के गेहूं के खेत में आग लग गई थी। आग में करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग बुझाई। पीड़ित किसानों ने आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें