फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के हॉकी खिलाड़ियों का उत्तराखंड की टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के दो हॉकी खिलाड़ियों का उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के कंक्रीट के मैदान पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सुमित चौहान और विजयपाल उत्तराखंड की टीम से 11वीं सीनियर नेशनल अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता खेलने के लिए पुणे पहुंचे। उत्तर प्रदेश की टीम से मोहम्मद फराज पूना पहुंचे, जहां सीनियर वर्ग में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं जूनियर वर्ग में मोहम्मद कामिल दिल्ली की ओर से जूनियर नेशनल में तमिलनाडु में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

जैसे ही यह सूचना हॉकी सचिव ने अन्य खिलाड़ियों को दी, सब में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अतहर खा हॉकी स्पोर्ट्स सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राहत खां ने बच्चों को मिठाई बांटी। उन्होंने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का और देश का नाम रोशन कीजिए। उन्होंने लोदीपुर से साइकिल से रोजाना हॉकी सीखने आने वाले अवधेश कुमार की जमकर तारीफ की, कहा कि रोड 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर जीआईसी के मैदान में हॉकी का प्रशिक्षण लेने आने वाला यह खिलाड़ी भविष्य में शहर का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें