फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: महिला जज के पिता की हत्या में हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे गिरफ्तार, बंगला गांव में सरेआम मारी थी गोली

Thu, 14 May 2026 02:44 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महिला जज के पिता मो. असद हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दो बेटों को मुरादाबाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। जफर पर आरोप है कि उसने 27 फरवरी को बंगला गांव चौराहे के पास असद की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में जज के पिता मो असद की हत्या के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे के पास महिला जज के पिता मो. असद की हत्या में शामिल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दो बेटों को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जफर ने इस घटना में शामिल अपने एक और साथी का नाम बताया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया जफर का एक बेटा नाबालिग है। सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी मो. असद की बेटी असमा सुल्ताना और उनके पति जज हैं। दोनों जजों की तैनाती बुलंदशहर में है। मो. असद अलवीना नाम से बेकरी का कारोबार भी करते थे।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब सात बजे मो. असद नागफनी क्षेत्र में लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। नागफनी के ढहरिया निवासी उनके छोटे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल उनके साथ स्कूटी पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


नागफनी के बंगला गांव चौराहे के पास मो. असद का बड़ा साला हिस्ट्रीशीटर जफर अपने एक साथी के साथ आया और सिर में गोली मारकर मो. असद की हत्या कर दी थी। नागफनी थाने में ढहरिया निवासी जफर, उसके बेटे सैफुल जफर, दूसरे नाबालिग बेटे, कटघर निवासी आलमगीर, मुगलपुरा के कानून गोयान निवासी मो. फैजान और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने यह रिपोर्ट मुजाहिर की तहरीर पर दर्ज की थी। अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने जफर के दामाद मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने जफर के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया था।

मुख्य आरोपी जफर और उसके बेटे पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। एसएसपी ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया थी। इसके बाद डीआईजी ने तीनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी जम्मू कश्मीर में छिपे हैं। नागफनी थाने की पुलिस और स्वाट टीम तीनों की तलाश में जम्मू कश्मीर पहुंच गई। बुधवार को पुलिस टीम ने जम्मू कश्मीर के श्री नगर जिले के नौगाम थाना क्षेत्र के स्वेतांगलेसजन ग्राम से जफर,उसके बेटे सैफुल जफर औ दूसरे 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों को मुरादाबाद ले आई। बुधवार की शाम जफर और सैफुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। वहां से उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें