फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी और बेटी की माैत, अधिवक्ता घायल

Sun, 19 Jan 2025 08:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

कुंदरकी में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की माैत हो गई जबकि बाइक सवार अधिवक्ता जख्मी हो गए। पुलिस ने माैके पर पहुंचे यातायात सुचारु करवाया। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
कुंदरकी सड़क हादसे में दो की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव नानपुर की पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अधिवक्ता की बाइक को रौंदा दिया। इस हादसे में मझोला थाना क्षेत्र की गांगन वाली मैनाठेर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद आदिल उर्फ बबलू घायल हो गए, जबकि बाइक पर बैठीं उनकी पत्नी अजमाईन (28) और इकलौती बेटी अलिसबा (5) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर उनके परिजनाें के अलावा आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। इस वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले मां-बेटी के शवों को उठाकर पास के खेत में रखवाया। इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई की।

थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि परिजनों ने मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए। उनके शव घर पर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार की महिलाएं रोते बिलखते बेहाल हो गईं। वहीं अजमाईन के मायके वाले भी गम से बेहाल हैं।

हाईवे पर एक घंटे तक प्रभावित हुआ यातायात

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे स्थित नानपुर की पुलिया के पास हुए सड़क हादसा होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। क्योंकि घटना स्थल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके चलते हाईवे की दोनों साइडाें पर वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


वहीं पुलिस कर्मी भी यातायात काे सुचारू करने के लिए मशक्कत करती नजर आई। पुलिस की घटना स्थल पर काफी देर तक चौकसी रही। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

मां-बेटी के खून से लथपथ हुई सड़क

जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां की सड़क भी मां-बेटी के खून से लथपथ नजर आई। पुलिस ने मिट्टी डलवाई। हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस घटना के पास ही खड़ी होकर चौकसी करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें