फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुरादाबाद में साक्षात्कार देने पहुंचे सैकड़ों लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Sat, 29 Aug 2020 04:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
विकास भवन में लोगों की भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक तरफ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर भविष्य की चिंता में डूबे लोग करियर के लिए जिंदगी दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद में हुए एक साक्षात्कार में ऐसा ही एक चौंकाने का वाला दृश्य नजर आया। 

विज्ञापन


मुरादाबाद विकास भवन में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में कुछ पदों के लिए साक्षात्कार होना था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग इंटरव्यू देने पहुंचे। 

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को लेकर प्रशासन भी व्यवस्था संभालने में नाकाम रहा। साक्षात्कार देने आए लोगों के लिए पहले से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में जैसे-तैसे अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग कक्षों में इंटरव्यू कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें