फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की रेलयात्रा को मुरादाबाद जीआरपी भी देगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 25 जून की रेलयात्रा में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए मुरादाबाद जीआरपी भी शामिल रहेगी। इसके लिए एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता मोर्चा संभालेंगी। राष्ट्रपति की रेलयात्रा दिल्ली के सफदरजंग से कानपुर के लिए शुरू होगी। राष्ट्रपति अपनी प्रेसिडेंशियल ट्रेन से रवाना होंगे। इस रूट पर दिल्ली के आसपास का कुछ क्षेत्र जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद में आता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जीआरपी ने उक्त क्षेत्र में सख्ती और सतर्कता कई गुना बढ़ा दी है। रेलवे के मुताबिक 15 साल बाद राष्ट्रपति ट्रेन से सफर करेंगे। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून स्थित आइएमए में कैडेट्स की पासिंग आउट परेड में सलामी लेने पहुंचे थे।
वहीं, रेलवे ने यह भी कहा है कि डॉ. कलाम से पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कई बार ट्रेन से सफर किया है। प्रथम राष्ट्रपति ट्रेन से ही अपने जन्मस्थान बिहार राज्य के सिवान जिले में पहुंचे थे। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 28 जून को राष्ट्रपति कानपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से लखनऊ के लिए ट्रेन से ही रवाना होंगे। लखनऊ में दो दिन के दौरे के बाद वह 29 जून को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें