कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक किशोरी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से दुष्कर्म करने में पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा ने बताया कि उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए गांव में ही संचालित एक लाइब्रेरी में प्रवेश लिया था।
आरोप है कि लाइब्रेरी संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।