मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जैतबाड़ा के रकबे में स्थित पुल से छात्रा रामगंगा नदी में कूद गई। उसकी पहचान गोशिया (12) पुत्री वाहिद हुसैन निवासी अहमदनगर जैतबाड़ा के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर छात्रा की चप्पल और दुपट्टा पड़ा मिला है।
विज्ञापन
उसको बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर नदी में कूदे और पूरे इलाक में तलाश की। बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। रामगंगा नदी में छात्रा को तलाश जारी है। दोहपर तक कोई आता पता नहीं सका।
बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन बेहाल है। बताया कि घर का काम न करने पर उसकी मां ने छात्रा को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। बाद में पता चला कि उसने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी है।