फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवती ने किया शादी से इनकार, रिश्ता टूटने पर मंगेतर ने किया हमला, मोहल्ले में मच गया हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गलशहीद क्षेत्र में युवती ने मंगेतर के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। नाराज मंगेतर ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में चार युवकों के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद क्षेत्र में  मंगेतर के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि रिश्ता टूटने से नाराज मंगेतर ने युवती के साथ उसके परिजनों से घर में घुसकर मारपीट की। मोबाइल तोड़ डाला और साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में युवती की शिकायत पर गलशहीद पुलिस ने मंगेतर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गलशहीद क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार मुंबई में रहता है, लेकिन वह बचपन से ही अपनी नानी के यहां गलशहीद में रहती है। कुछ महीने पहले उसका रिश्ता नागफनी के किसरौल निवासी अमान के साथ तय हुआ था। इस बीच छानबीन करने पर पता चला कि अमान शादीशुदा है।

युवती को वह धोखे में रखकर शादी करना चाहता था। इसमें उसके परिवार की भी मिलीभगत है। मंगेतर की वास्तविकता की जानकारी मिलने पर युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर मंगेतर आपा खो बैठा। आरोप है कि शनिवार की रात करीब एक बजे अमान अपने तीन साथियों को लेकर युवती के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


घर में घुसकर उसने युवती से हाथापाई की। इस दौरान उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। बीचबचाव करने पर हमलावरों ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट की। मंगेतर ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने गलशहीद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में अमान, उसके साथी सलमान व तन्नू उर्फ जीशान और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी का कहना है कि  पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

छेड़खानी और मारपीट के आरोप में चार पर केस

ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार अक्टूबर को दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी सुभाष और उसका पुत्र पीयूष दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर के अंदर घुस आए।

उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

तीन तलाक के आरोप में पति सहित छह पर केस

डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पति व ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शारीरिक मानसिक शोषण करते थे। इस बीच पीड़िता ने तीन बच्चों को जन्म दिया। पीड़िता ने पति पर यौन शोषण करने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

देवर पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म की शिकायत पर पति व ननदों पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने तीन बच्चों के साथ अपने भाई के यहां रह रही है। पति एक दिन अपने भाई के साथ ससुराल आया और पीडि़ता को तीन तलाक देकर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें