फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सरेराह छात्राओं से छेड़खानी और फायरिंग, चार युवक गिरफ्तार.. भेजे गए जेल, तमंचा भी बरामद

Thu, 11 Sep 2025 12:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

कुंदरकी थानाक्षेत्र में नानपुर पुलिया के पास नर्सिंग छात्राओं से छेड़खानी और फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। घटना आठ सितंबर को मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुई थी। 
विज्ञापन
कुंदरकी पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नानपुर की पुलिया के पास नर्सिंग की दो छात्राओं के साथ बाइक सवारों ने छेड़खानी की। घटना के समय छात्राएं अपने भाइयों के साथ मेला देखकर घर लौट रही थीं। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक आरोपी से तमंचा भी बरामद किया गया है। भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बेटी अपने दो भाइयों और पड़ोसी युवती के साथ मुरादाबाद में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। आठ सितंबर को चारों चंदौसी में अपनी नानी के घर गणेश चौथ का मेला देखने गए थे।

गलती से चारों अपनी बाइक व स्कूटी से नानपुर पुल से बरेली हाईवे पर चले गए जहां हाईवे पर चढ़ते ही किनारे खड़े चार युवकों ने उनको रोक लिया। बाइक की चाॅबी भी निकाल कर नीचे फेंक दी। आरोप है कि इन युवकों ने दोनों छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। बाद में चाराें आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले में कुंदरकी के हुसैनपुर हमीर गांव निवासी आरोपी विपिन, विकास, विक्की और छिरावली गांव निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी विक्की के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें