फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ओर एक कदम और

Sat, 10 Mar 2018 02:47 AM IST
ब्यूरो /H अमर उजाला, मुरादाबाद।
विज्ञापन
Smart City
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के काम में अब तेजी आ जाएगी। अप्रैल से इसका काम विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली में महानगर की स्मार्ट सिटी एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) का रजिस्ट्रेशन बृहस्पतिवार को कर लिया गया। इसकी सूचना मेल द्वारा अधिकारियों को मिल गई है। शुक्रवार को इसको लेकर अधिकारियों ने दो घंटे से ज्यादा बैठक की, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में महानगर के विकास की पूरी योजना एसपीवी के निर्देशन में चलेगी। नौ सदस्यीय एसपीवी विकास की योजनाओं को तैयार करेगी और इसके आधार पर कंपनियां विकास कार्य शुरू करेंगे। स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के बावजूद अभी तक एसपीवी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। इसके लिए आदेश का इंतजार किया जा रहा था। स्मार्ट सिटी प्रभारी टीएन मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्मार्ट सिटी विभाग में महानगर की एसपीवी का रजिस्ट्रेशन हो गया।

इसकी सूचना मेल से प्राप्त हो गई। साथ ही मामले में कवायद शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मामले में अधिकारियों ने बैठक भ्ाी की। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि एसपीवी के चेयरमैन मंडलायुक्त होंगे। नगर आयुक्त इसके सेक्रेटरी होंगे। इसके अलावा एसएसपी, चीफ इंजीनियर पावर कारपोरेशन, चीफ इंजीनियर जल निगम आदि होगे। इसमें कोई पालीटिकल मेंबर नहीं होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें