सांप ने किशोरी को डसा, सीएचसी में लाए परिजन
दूसरी घटना में ईंटों से निकले सांप ने किशोरी को डस लिया। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए जहां उसका उपचार कराया। कांकाठेर गांव निवासी किशोरी कुमारी माया घर के आंगन में खड़ी थी। घर के बराबर में ईंटों का ढेर लगा है। इस दौरान ईंटों से निकले सांप ने किशोरी के पैर में डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए। यहां उसका उपचार कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार कराया जा रहा है।