फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मंडी के गेहूं क्रय केंद्र में लगी आग, अभिलेख- फर्नीचर जला, डिप्टी आरएमओ ने जताई सेंधमारी की आशंका

Mon, 07 Apr 2025 11:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडी के गेहूं क्रय केंद्र में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  इससे अभिलेख व फर्नीचर जल गए। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया और 34 क्विंटल गेहूं सुरक्षित कर लिया। डिप्टी आरएमओ ने सेंधमारी की आशंका जताते हुए जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुरादाबाद के मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र में सोमवार की सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। आग से फर्नीचर के साथ विभागीय अभिलेख भी जल गए। गनीमत रही कि गोदाम में रखा 34 क्विंटल गेहूं और बारदाना सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


प्राथमिक तौर पर घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मंडी परिसर स्थित गोदाम में विपणन विभाग का गेहूं क्रय केंद्र है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे केंद्र में आग लग गई। आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखकर शोर मचाया।

उस समय मंडी में काफी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित को कर लिया। आग से गोदाम में रखे सरकारी अभिलेख, चार कुर्सियां और फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन


गोदाम में रखा किसानों से खरीदा गया 34.5 क्टिंटल गेहूं सुरक्षित रहा। गोदाम के दूसरे गेट के पास सेंध लगाई गई थी। सूचना पर पहुंचीं डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने मुआयना किया। उन्होंने आशंका जताई कि चोरी के इरादे से सेंध लगाई गई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। विपणन विभाग प्राथमिकी दर्ज कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें