ये लोग हुए बीमार
फूड प्वाइजनिंग के मरीजों में किंचन, रूबी, सूरज, रोहित कुमार, कमलेश देवी, आरती, संतोष, वंश, शकुंतला, प्रिया, प्रवीन, धनवती, रोहित, अश्विन, सुधा, कनिश्का, रिया, निशा, मिथलेश, आयुष, दर्शन कुमार, रिया कुमारी, नेहा, रमेश, हरप्यारी, विनेश देवी, निशा, विधान सिंह, विकास, जितेंद्र पाल सिंह, सोनी, शकुंतला देवी, अर्चना, सचिन, कमलेश कुमारी, नितिन, बबीता, राजपाल, अमर सिंह सहित 50 लोग शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग निजी वाहनों से रात में ही इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सीएचसी ने गांव में लगाया शिविर, सीएमओ ने किया गांव का दौरा
सीएचसी की ओर से बुधवार सुबह सिहारी माला गांव के पंचायत सचिवालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में फूड प्वाइजनिंग आशंकित 43 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। डाॅ. वीके सिंह के नेतृत्व में कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
सीएमओ डाॅ. कुलदीप सिंह और डिप्टी सीएमओ डाॅ. संजीव बेलवाल ने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ग्रामीणों से जानकारी ली। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. हरीश चंद्रा और सिहारी माला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर से भी बातचीत की। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं।
सिहारी माला में दावत खाने से बीमार हुए सभी लोगों से बातचीत की गई है। अब सभी लोग ठीक महसूस कर रहे हैं। फूड प्वाइजनिंग के कारण ऐसा हुआ है। सीएचसी की ओर से बृहस्पतिवार को भी गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- शादी में बहुत देर पहले बना हुआ खाना न खाएं
- भीषण गर्मी में बासी भोजन खान से बचें
- दूध से बने उत्पाद गर्मी में जल्दी खराब हो जाते हैं
- रात में हल्का भोजन करें, सलाद खाएं