फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रिश्तेदार की शादी में जा रहा परिवार, डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी व बेटे की माैत..पति जख्मी

Sun, 04 May 2025 04:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी

सार

ग्राम आलियाबाद निवासी परिवार रिश्तेदार की शादी में जा रहा था। इस बीच उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे की माैके पर ही माैत हो गई। पति और बड़ा बेटा घायल हो गए। डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
बिलारी में हादसे के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार परिवार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व तीन वर्षीय बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम आलियाबाद निवासी मोहम्मद यूनुस अपनी पत्नी तबस्सुम, डेढ़ वर्षीय बेटे मोहम्मद शाद और तीन वर्षीय बेटे जिकरान के साथ रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए बाइक से रामपुर दोराहा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सिरसवा दौराहा के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तबस्सुम और मासूम शाद की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद यूनुस और उनका बड़ा बेटा जिकरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


रामपुर दौराहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें