फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भीषण गर्मी में ठंडी पड़ रही बिजली व्यवस्था, लोगों ने किया हंगामा, शहर में लगातार लग रहे कट

Mon, 27 May 2024 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में लगातार बिजली गुल होने से लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने जब बिजली घर में फोन लगाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
दीनबंधुपुरम बिजली घर रोष व्यक्त करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण शहर में जगह-जगह एबी तार जल गए। इस कारण कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। पाकबड़ा में खंभे के आसपास तारों में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बावजूद विद्युत निगम अलर्ट नहीं हुआ। शाम सात बजे गुल हुई बिजली देर रात तक नहीं आई। 

विज्ञापन


वहीं खुशहालपुर के बसंत विहार में लोग पिछले पांच दिन से परेशानी झेल रहे हैं। इस कॉलोनी में 350 से ज्यादा घर हैं। लोगों का कहना है कि पांच दिन पहले बड़ा फाल्ट हुआ था। इसके कारण बिजली रात भर गुल रहती है। दिन में आती है लेकिन ट्रिपिंग के कारण फ्रिज, एसी आदि बंद रखने पड़ते हैं।

रविवार को भी यही परेशानी रही। बिजली तो आई लेकिन वोल्टेज इतनी कम कि पंखा भी ठीक से न चले। लोगों ने जेई से लेकर एसडीओ और एक्सईएन तक फोन लगाया लेकिन किसी की कॉल नहीं उठी।  गुस्साए लोग दीनबंधुपुरम बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन


वाल्कर पीटर, सुमित शर्मा, अतुल सक्सेना, प्रेम कुमार, पुलकेश गुप्ता, विपिन सिंह, शुभाषीश आदि लोगों ने बताया कि हंगामे के बाद जेई ने स्टाफ को भेजकर फाॅल्ट की मरम्मत कराई।  तब जाकर रात 11 बजे बिजली आई। इसी तरह रामपुर रोड पर कबीर नगर के लोग भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे। 

रात में अधिकारियों ने परखी व्यवस्था 

पीवीवीएनएल की एमडी के आदेश पर विद्युत निगम के आला अधिकारियों ने रात में बिजलीघरों पर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य अभियंता आरके बंसल ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल आदि बिजलीघरों में रात 10 बजे के बाद चेकिंग की।

उनका कहना है कि अकसर लोगों की शिकायत आती है कि रात में बिजलीघर के फोन नहीं उठते। इसलिए वहां पहुंचकर अधिकारी ने अनजान नंबर से स्टाफ को कॉल लगाकर भी देखा। उस समय स्टाफ का फोन उठ गया। उन्होंने जेई व एसडीओ को निर्देश दिए कि 24 घंटे अपने सीयूजी नंबर ऑन रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें