फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बेटों के साथ मुरादाबाद की जिला जेल में बंद बुजुर्ग की मौत, अमरोहा में हुए झगड़े के केस में थे बंदी

Wed, 25 Oct 2023 08:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जेल अधिकारियों के मुताबिक बंदी की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद की जिला जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की जिला जेल में बुधवार को अचानक बुजुर्ग बंदी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी आस मोहम्मद (60) अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी गांव का निवासी था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों से उनके परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। तब दूसरे पक्ष ने लूटपाट का केस दर्ज करा दिया। आस मोहम्मद अपने चार बेटों और एक बेटी के साथ मुरादाबाद जेल में बंद था।

 बुधवार सुबह अचानक  उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे पहले जेल के  अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह था विवाद का मामला

आस मोहम्मद व मोहल्ला महल निवासी सलीम अख्तर के बीच कई वर्षों से एक मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। चार सितंबर को मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई।

विज्ञापन


खास बात यह है कि यह सारी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। आसपास मकान पर लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उझारी चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद सलीम पक्ष की तहरीर पर आस मोहम्मद समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आस मोहम्मद समेत पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें