फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार में चालक ने युवती से की छेड़खानी, चाैकी पुलिस ने आरोपी को छोड़ा, एसएसपी नाराज... किया गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कार चालक ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। शिकायत के बाद भी चाैकी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। जब एसएसपी के पास शिकायत पहुंची तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से किराए की कार में आ रही युवती के साथ चालक ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवती ने कांशीराम नगर चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले में मझोला पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पीतलनगरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रामपुर से मुरादाबाद लौटने के लिए एक कार बुक कराई थी। 29 मई की रात आठ बजे युवती कार से घर लौट रही थी। युवती के साथ की उसकी दो बहनें भी थीं।

युवती ने चैतिया फार्म आने पर चालक मो. नाजिम को कार रोकने के लिए कहा। कार रुकने पर उसकी दो बहनें स्कूटी लेने के लिए चली गई। युवती कार में अकेली थी। आरोप है कि चालक युवती को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। युवती विरोध करते हुए कार से नीचे उतर गई।
विज्ञापन


शोर मचाने पर उसकी बहनें भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सहित चालक को चौकी कांशीराम नगर लाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से युवती ने शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने चालक को चार घंटे बैठाने के बाद कार सहित छोड़ दिया। 

युवती दूसरे दिन सुबह दस बजे चौकी पहुंची तब तक चालक जा चुका था। युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी सतपाल अंतिल से की। एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी चालक नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। चालक डिलारी के ढकिया का रहने वाला है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि किराये को लेकर युवती से विवाद हुआ था।

विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में एक पर मुकदमा दर्ज
बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि छह जून की सुबह आठ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी का गांव का ही जीशान ने बहलाकर अपहरण कर लिया। जिस समय उसकी बेटी का अपहरण किया गया उस समय वह घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि आरोपी जीशान यह धमकी भिजवा रहा है कि शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें