फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डीआरआई की टीम ने किया निजी कंपनी का दफ्तर सील, 600 करोड़ के घोटाले और आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा

Thu, 24 Jul 2025 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुरादाबाद में कार्रवाई करते हुए एक दफ्तर को सील कर दिया है। इसके साथ ही उस पर नोटिस चिपकाया गया है। बताया जाता है कि यह मामला 600 करोड़ से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में डीआरआई की टीम ने सील किया दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मुगलपुरा थानाक्षेत्र में डॉ. एस कुमार चौराहे के पास एक निजी कंपनी के दफ्तर पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से कार्रवाई की गई है। जांच के सिलसिले में कार्यालय को सील कर नोटिस चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को हुई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक टीम ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर परिसर को सील कर दिया है। टीम ने दरवाजे पर जो नोटिस चस्पा किया है उसके अनुसार यह कार्रवाई डीआरआई लुधियाना जोनल यूनिट की ओर से की गई है। टीम ने किसी मामले में चल रही जांच के क्रम में कार्यालय को सील किया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक टीम की ओर से मौखिक रूप से बताया गया कि यह मामला करीब 600 करोड़  के जीएसटी बिल घोटाले से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से जुड़े एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही किसी विभाग ने इस कार्रवाई के संदर्भ में बयान जारी किया है। निजी कंपनी 20 जनवरी 2017 को रजिस्टर हुई थी। कंपनी का पंजीकरण कानपुर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के तहत हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई के बाद से कंपनी परिसर में ताला पड़ा है और स्टाफ भी नजर नहीं आ रहा है। अब तक किसी भी एजेंसी की ओर से सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि कितनी राशि का घोटाला हुआ है और मामले में कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन

चस्पा नोटिस पर यह है लिखा 
चस्पा नोटिस पर लिखा है कि एम/एस अरीब एलॉय इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (कांठ दरवाजा, डॉ. एस कुमार चौराहा, मुरादाबाद) स्थित परिसर को 23 जुलाई 2025 को राजस्व खुफिया निदेशालय की लुधियाना जोनल इकाई की ओर से की गई कार्रवाई के तहत सील किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इस सील से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना सख्त मना है।

सील तभी खोली या हटाई जा सकती है जब राजस्व खुफिया निदेशालय से इसकी लिखित अनुमति प्राप्त हो। इसपर किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए कार्रवाई करने वाले अधिकारी व उनकी ईमेल आईडी दी गई है। यह नोटिस वरिष्ठ खुफिया अधिकारी अमित कुमार गौतम की ओर से चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें