पूर्व में दिए गए सभी आदेश निरस्त
डीएम ने कर्मचारियों की संबद्धता के संबंध में पूर्व में विभिन्न स्तरों से निर्गत सभी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। साथ ही निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारी अपने मूल तैनाती विभाग या स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस संबंध में डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। मूल विभाग में कार्य न करने पर डीएम ने वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
कर्मचारियों के अटैचमेंट के सभी ऑर्डर निरस्त कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती विभाग में जाना होगा। अटैच कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए भी मुख्य कोषाधिकारी को लिखा पत्र गया है। - अनुज सिंह, डीएम