फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कुल्लू-मसूरी से भी ठंडा रहा मुरादाबाद मंडल, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, सूर्यदेव के दर्शन नहीं

Sun, 07 Jan 2024 09:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में लगातार कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। शीतलहर और कोहरे का असर यातायात और रेल सेवा पर भी पड़ा है। 
विज्ञापन
ठंड के बीच मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान कुल्लू और मसूरी से भी कम रहा। अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह कोहरा छाने का अनुमान है।

विज्ञापन


एक जनवरी को नए साल में धूप खिलने के बाद से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। पांच दिन से धूप न निकलने की वजह से ठंड ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। दिनभर बर्फीली पछुआ हवा चलने की वजह से गलन में और बढ़ोतरी हुई। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे।

शाम होने से पहले ही पार्कों में सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने कड़ाके की ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह वातावरण में नमी 92 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार को मसूरी का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें