फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल ओवरऑल तीसरे स्थान पर

Thu, 12 Mar 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या के डाॅ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 36वें राज्य बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुरादबाद मंडल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंकों के आधार पर मंडल ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहा है। इसमें ठाकुरद्वारा ब्लाॅक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।
विज्ञापन


9 से 11 मार्च के बीच अयोध्या के डाॅ. भीमराव आंबडेकर स्टेडियम में 9 से 11 मार्च के बीच राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में मंडल की टीम ने भी हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते हैं। इसमें सात स्वर्ण, आठ रजत और दस कांस्य पदक शामिल हैं।

ये सभी मेडल ठाकुरद्वारा के एक ही विद्यालय कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर गढ़ूवाला के बच्चों ने जीते है। जनपद के अन्य ब्लाॅकों ने भी पदक जीते हैं, जिनमें भगतपुर टांडा ने चार गोल्ड सहित नौ मेडल और बिलारी ने दो गोल्ड जीते हैं।
विज्ञापन


भगतपुर टांडा के सभी मेडल उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ के बच्चों ने जीते हैं। इसमें शिक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बिलारी के दोनों गोल्ड बच्चों के अभिभावक मोहम्मद आकिल पहलवान के कोचिंग का परिणाम था।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार बोस ने कोच अरविंद कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव को बच्चों की सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें