फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मेकअप अकादमी की संचालिका कर रही उत्पीड़न, छात्रों ने लगाया आरोप... जिलाधिकारी से शिकायत

Tue, 23 Jul 2024 03:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांठ रोड स्थित मेकअप अकादमकी के छात्रों ने संचालिका पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें कई आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
मेकअप अकादमी की संचालिका पर उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ रोड स्थित एक मेकअप अकादमी की संचालिका पर छात्रों ने उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि अकादमी में हेयर, स्किन ट्रीटमेंट के साथ मेकअप आदि का कार्य सिखाया जाता है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि नामी कंपनी से अकादमी का नाम जुड़ा होने के बावजूद यहां पर असली प्रोडक्ट की खाली बोतलें लाकर उसके अंदर नकली और एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट भरे जाते हैं। प्रैक्टिकल के दौरान यही नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। इसकी वजह से उनके चेहरे पर एलर्जी की समस्या हो गई थी।

विद्यार्थियों ने संचालिका पर भेदभाव करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जबरदस्ती रिव्यू डालने, फीस जमा करने के बाद भी प्रैक्टिकल न कराने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने अकादमी का पंजीकरण निरस्त करने, संचालिका के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने व विद्यार्थियों की फीस वापस दिलाने की मांग की है।

टेलीकॉम कंपनी के अफसर ने महिलाकर्मियों से की छेड़खानी

टेलीकॉम कंपनी के अफसर पर महिलाकर्मियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने अफसर की मनमानी का विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह डेढ़ साल से टेलीकाम कंपनी में कार्यरत है।

विज्ञापन


कंपनी में सीनियर मैनेजर महिला कर्मचारियों पर गलत नजर रखता है। काम करते समय अभद्र टिप्पणी व इशारे करता है। हर माह की पहली व दूसरी तारीख को कंपनी की ओर से पार्टी दी जाती है। एक मई को भी एक रेस्टोरेंट में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में पीड़िता और अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं।

आरोप है कि अफसर ने महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई थी। 16 मई को उसने अपने केबिन में पीड़िता और एक अन्य महिला कर्मचारी बुलाकर दोनों से छेड़खानी की थी।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर सोमवार को पीड़िता ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़िताओं से पूछताछ की। इसके बाद गलशहीद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीनियर मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं। महिला कर्मचारी अपने टारगेट को पूरा नहीं कर पाई थीं, इसलिए गलत आरोप लगा रही हैं। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें