फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, छह दिन में लगाया शतक, 189 हुई मरीजों की संख्या

Mon, 07 Nov 2022 08:04 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जिले में डेंगू का फैलाव तेजी से हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। यही हाल बुखार का है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में तीस से चालीस फीसदी मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। हालांकि डेंगू अभी गांव विशेष में नहीं फैला है। 
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में भी डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है। छह दिनों में डेंगू ने शतक लगा दिया है। एक नवंबर से छह नवंबर तक जिले में डेंगू के 104 केस मिल चुके हैं। इसमें रविवार को मिले 22 मरीज भी शामिल हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।

विज्ञापन

जिले में डेंगू का फैलाव तेजी से हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। यही हाल बुखार का है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में तीस से चालीस फीसदी मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। हालांकि डेंगू अभी गांव विशेष में नहीं फैला है। 

दिवाली के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 31 अक्तूबर तक जिले में डेंगू के सिर्फ 85 मरीज पाए गए थे। लेकिन नवंबर के छह दिनों में ही यह संख्या 189 पहुंच गई। छह दिनों में 104 केस मिले। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि लैब की जांच में 22 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें