फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद दिल्ली अप लाइन पर एक घंटे ठप रहा संचालन

Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हकीमपुर स्टेशन के रेलवे फाटक पर एक ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। बूम टूटकर रेलवे की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। मुरादाबाद दिल्ली अप लाइन पर करीब एक घंटे ट्रेनों संचालन बाधित रहा। जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लेट हो गईं। 
विज्ञापन


रविवार को शाम साढे़ सात बजे के लगभग हकीमपुर स्टेशन के रेलवे क्रासिंग खोली गई। फाटक का बूम उठा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने बूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बूम हाईटेंशन अप ट्रैक ओएचई लाइन से टकरा गया। लाइन पर टकराने से पावर कट हो गया और गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं।

जिसके चलते छह गाड़ियां लेट हो गईं। रेलवे की टीम ने जाकर बूम का लाइन से हटाने के साथ ही ओएचई को भी ठीक किया। लेट होने वाली गाड़ियां लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस, कोलकाता नांगलडेम एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, पुरविया एक्सप्रेस, स्यालदाह दिल्ली, न्यू जलपाई गुड़ी नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें