खेत की मेड़ के लिए मारपीट में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा में नन्हूवाला में खेत की मेड़ के विवाद में मामा-भांजे के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पीड़ित राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार वह रविवार को अपने खेत की मेड़ ठीक कर रहा था।
गांव के जयवीर सिंह आदि भी अपनी मेड़ ठीक कर रहे थे। इस दौरान वे उसके खेत के अंदर आ गए। इसका उसने विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ गली गली शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उन्होंने उसे पीटा फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
बचाने आए उसके भांजे अरुण कुमार को भी मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने आरोपी गांव के जयवीर सिंह और उसके भाई उपेंद्र सिंह, रतूपुरा निवासी धर्मवीर सिंह और रामपुर बलभद्र निवासी नेमपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
माता-पिता से झगड़ा करने के मामले में पुत्र गिरफ्तार, मिली जमानत
ठाकुरद्वारा पुलिस ने माता-पिता से झगड़ा करने के आरोप में पुत्र को शांति मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांव टांडा अफजल निवासी दीपक कुमार घरेलू बातों को लेकर अपनी मां और पिता से झगड़ा कर रहा था।
सूचना पर पुलिस उसके घर पर पहुंची। उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वहीं पुलिस ने दीपक कुमार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।