फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना भरोसे का गुनहगार: इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए  वायरल

Sat, 21 Feb 2026 07:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना निवासी महिला ने पति पर अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धोखे से सामग्री बनाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से पोस्ट कर उसे बदनाम किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो उसके ही पति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसे धोखे में रखकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था। अब आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली।

जिस पर आरोपी पीड़िता के फोटो और वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम कर रहा है। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत कर चुका है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़खानी
कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवती अपने माता-पिता के पास जंगल से चारा लाने को जा रही थी तभी पड़ोस गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने युबती के साथ अश्लील बातें करते हुए बुरी नीयत से पकड़ लिया। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया।

पीड़िता नें घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें