फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : सिरफिरे आशिक ने युवती के मंगेतर को धमकाया- बरात लेकर पाकबड़ा आया तो जान से मार दूंगा

Sat, 13 Jan 2024 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आरोपी ने कहा कि अगर पाकबड़ा बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के मंगेतर को सिरफिरे आशिक ने फोन पर धमकाया है। आरोपी ने कहा कि अगर पाकबड़ा बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पाकबड़ा नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रहने वाली एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली रोड स्थित संस्थान में बीबीए कर रही थी। वह कॉलेज आती जाती थी तो पाकबड़ा निवासी सिरफिरा आशिक उसकी बेटी का पीछा करने लगा था। आरोपी अश्लील हरकतें, छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करता था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

पिता ने युवक के परिजनों से बात की तो उल्टा युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। युवक के डर की वजह से पीड़ित ने अपनी बेटी की बीच में ही पढ़ाई बंद करा दी थी। इसके बाद पिता ने तीन माह पहले बेटी का रिश्ता रामपुर में एक युवक से तय कर दिया था। 
विज्ञापन


उसके बाद से युवक छात्रा के फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाकर और निकाह की फर्जी रसीद बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 8 जनवरी को आरोपी तीन चार अज्ञात लड़कों को लेकर युवती के मंगेतर के घर पहुंच गया। वहां आरोपी धमकी दी की अगर पाकबड़ा बरात लेकर आए तो जान से मार दूंगा। 

युवती के मंगेतर और उसके परिवार के लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर पिता के पास भेज दिया। यह देख युवती के परिजन दंग रह गए। युवक की हरकतें देखकर युवती की मानसिक हालत खराब हो गई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें