फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सीएम योगी को टैग कर सभासद की बेटी ने की पोस्ट, आनन-फानन घर पहुंची पुलिस, कैद युवती को मुक्त कराया

Fri, 17 Jan 2025 12:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,अगवानपुर (मुरादाबाद)

सार

अगवानपुर कस्बे में पूर्व सभासद की बेटी ने एक्स पर पोस्ट कर परिजनों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया। युवती ने तीन भाइयों पर धमकी और बंधक बनाने का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर कस्बे में रहने वाली पूर्व सभासद की बेटी ने एक्स पर पोस्ट कर खुद को परिजनों द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया। युवती ने पोस्ट को मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी को भी टैग किया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर युवती को उसके ही घर से मुक्त कराया।

विज्ञापन


युवती ने तहरीर देकर अपने ही तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अगवानपुर नगर पंचायत में रहने वाले पूर्व सभासद की बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। वह उससे शादी करना चाहती है। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसे घर में ही बंधक बना लिया।

इसके बाद युवती ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस दौड़ी और पूर्व सभासद के घर पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को बंधक मुक्त करा दिया। युवती ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पोस्ट के माध्यम से युवती के बंधक होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


युवती से बात की तो उसने बंधक बनाए जाने की बात से इन्कार किया और खुद को बालिग बताया। उसने धमकी दिए जाने की बात कही है। युवती की तहरीर पर उसके तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ससुराल आए युवक को पीटने में दो आरोपी गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र खबड़िया भूड़ में ससुराल में आए युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहा निवासी नेपाल अपनी पत्नी आंचल के साथ खबड़िया भूड़ में अपनी ससुराल आए थे।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उवैश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उवैश, उसका भाई खुशवा और चार-पांच महिलाओं ने घर में घुसकर हमला बोल दिया था। जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां भी दीं। हमले में नेपाल, उनकी पत्नी और सास जितेंद्री घायल हो गई थीं। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि उवैश और उसके भाई खुशवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें