फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोला इमान.. भेजा जेल: रिश्वत लेते बिजली विभाग का संविदाकर्मी गिरफ्तार, साथी लिपिक भागा, 55 साै रुपये बरामद

Fri, 22 Aug 2025 02:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र स्थित जीआईसी बिजलीघर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने संविदाकर्मी को 5500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने घरेलू कनेक्शन और स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया  जबकि लिपिक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलपुरा क्षेत्र में जीआईसी बिजलीघर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घरेलू कनेक्शन दिलाने और स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर साढ़े पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते संविदाकर्मी अंकुश शर्मा को रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन


मुगलपुरा थाने में आरोपी अंकुश शर्मा और एक लिपिक राजीव सैनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मुगलपुरा जामा मस्जिद निवासी अफजाल हुसैन ने अपने घर का दो किलो वाट का घरेलू कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया था।

जीआईसी बिजलीघर में तैनात लिपिक राजीव सैनी के पास उसकी आवेदन फाइल थी। कई बार कहने के बाद भी लिपिक ने फाइल पास नहीं की। राजीव सैनी के कहने पर संविदाकर्मी पेट्रोल मैन अंकुश शर्मा ने अफजाल हुसैन से साढ़े पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर कनेक्शन नहीं करने की धमकी दी।
विज्ञापन


परेशान होकर अफजाल ने कांठ रोड स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में संपर्क कर बताया कि लिपिक राजीव सैनी और संविदाकर्मी कनेक्शन करने के नाम पर साढ़े पांच हजार की रिश्वत मांग रहे हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर मो. इश्तियाक के नेतृत्व में टीम ने जीआईसी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक राजीव सैनी के कक्ष में संविदा कर्मी अंकुश शर्मा को साढ़े पांच हजार की रिश्वत लेते दबोच लिया। इसी बीच राजीव सैनी मौके से भाग गया।

इसके बाद टीम अंकुश को मुगलपुरा थाने ले गई। पूछताछ में अंकुश शर्मा ने बताया कि वह अगस्त 2019 से बिजली विभाग में संविदा पर पेट्रोल मैन के पद पर कार्यरत है। उसने राजीव सैनी के कहने पर ही रिश्वत मांगी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी अंकुश शर्मा और लिपिक राजीव सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें