फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस चौकी में सिपाही ने मंगेतर के सामने खुद को मारी गोली, दोनों एक ही चाैकी में थे तैनात

Tue, 29 Oct 2024 07:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गलशहीद थाने के सिपाही कपिल ने रोडवेज पुलिस चौकी पर खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एक महिला कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है। दोनों की दस नवंबर को सगाई होने वाली थी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रोडवेज पुलिस चाैकी ( फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद थाने की रोडवेज पुलिस चौकी में सिपाही कपिल कुमार (25) ने मंगलवार दोपहर दो बजे सर्विस रायफल से कांस्टेबल मंगेतर के सामने सिर में गोली मार ली, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज और महिला कांस्टेबल की चीख पुकार पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने घायल सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने मौके से रायफल कब्जे में ले ली है। सिपाही की मंगेतर से पुलिस पूछताछ कर सच सामने लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के नागौरी गांव निवासी कपिल कुमार 2018 बैच का सिपाही है। ढाई साल से उसकी ड्यूटी गलशहीद थाने में चल रही है। इसी थाने में सहारनपुर निवासी 2021 बैच की महिला कांस्टेबल तैनात है।

दोनों की शादी तय हो चुकी है और 10 नवंबर को सगाई कार्यक्रम होना तय है। इन दिनों कपिल की शादी गलशहीद के असालतपुरा निवासी जफर नाम के एक व्यक्ति के साथ है। मंगलवार को महिला कांस्टेबल की ड्यूटी रोडवेज पुलिस चौकी में थी।

दोपहर करीब दो बजे कपिल महिला कांस्टेबल के पास पहुंचा। दोनों चौकी के अंदर मौजूद थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी बाहर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कपिल ने अपनी सर्विस रायफल को सिर में सटाकर गोली मार दी। इस घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी और घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सपाही की रायफल कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की हालत गंभीर है। महिला कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें